{"_id":"6466656722da1693260851e6","slug":"the-tree-fell-on-the-canter-due-to-the-storm-the-driver-narrowly-escaped-champawat-news-c-8-1-143868-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आंधी से पाटी में कैंटर पर गिरा पेड़, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आंधी से पाटी में कैंटर पर गिरा पेड़, चालक बाल-बाल बचा
Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
पाटी-मूलाकोट सड़क पर कैंटर के पास गिरा पेड़। इस हादसे में कैंटर सवार बाल-बाल बचा। संवाद
पाटी (चंपावत)। आंधी से पाटी-मूलाकोट सड़क पर एक पेड़ कैंटर पर गिर गया। इससे कैंटर के शीशे और छत का काफी बड़ा हिस्सा टूट गया। इस वजह से करीब 30 मिनट तक आवाजाही प्रभावित रही।
जानकारी के मुताबिक कैंटर (यूके 03 सीए 1955) हल्द्वानी से सीमेंट लेकर लोहाघाट जा रहा था। तभी मूलाकोट के पास एक विशाल पेड़ यहां से गुजर रहे कैंटर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कैंटर चालक हरीश चंद्र (40) निवासी तपनीपाल चंपावत बाल-बाल बच गया। कैंटर में चालक अकेला था। सूचना पर पाटी थाने के दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम राजेंद्र नाथ, भैरव सिंह, अजय मटियाल, पंकज फर्त्याल, संतोष सिंह, बसंत सिंह आदि पहुंचे और पेड़ को काटकर सुबह आठ बजे आवाजाही सुचारू कराई।
चंपावत जिले की बारिश (मिलीमीटर)
चंपावत: 1 लोहाघाट: 1 पाटी: 1
सुबह बादल और बारिश दोपहर में तेज धूप
चंपावत। चंपावत के मौसम ने बृहस्पतिवार को कई रंग दिखाए। सुबह बादल, तेज हवा के बाद बारिश हुई। दोपहर एक बजे बाद तक तेज गर्मी रही। बृहस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। चंपावत के अलावा लोहाघाट, बाराकोट, पाटी आदि क्षेत्रों में भी दिन से तपिश रही। संवाद