{"_id":"5e7e17188ebc3e76a2091b60","slug":"the-traders-fed-the-laborers-on-foot-champawat-news-hld3785185176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्दा पहल:पैदल घर जा रहे श्रमिकों को व्यापारियों ने खिलाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्दा पहल:पैदल घर जा रहे श्रमिकों को व्यापारियों ने खिलाया खाना
विज्ञापन
लोहाघाट में बीएनके अस्पताल की ओर से दिहाड़ी मजदूरों और असहाय लोगों को कराया जा रहा भोजन।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन के चलतेे नगर और पिथौरागढ़ की ओर से पैदल आ रहे मजदूरों को नगर व्यापार मंडल और लोगों के सहयोग से खाना खिलाया गया। बीएनके अस्पताल के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा, उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा द्वारा डाक बंगला रोड में असहायों और मजदूरों के लिए खोले गए लंगर में दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक लगातार लोगों को भोजन कराया जा रहा है।
इधर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिलाध्यक्ष जगदीश राय व गिरीश बिष्ट ने संगठन की ओर से पिथौरागढ़ से आए मजदूरों के लिए चाय व बिस्कुट आदि की व्यवस्था की। डिग्री कॉलेज की डॉ. सुमन पांडेय ने 50 किलो आटा व 50 किलो चावल, दाल चावल आदि खाद्य सामग्री मजदूरों की सहायता के लिए दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, हितेश मुरारी, श्याम ढेक, चंपावत विधायक प्रतिनिधि दीपक मुरारी, लीलाधर बिष्ट, क्षितिज जुकरिया, बसंत मुरारी, पंकज ढेक, ब्रजेश माहरा, आलम बिष्ट आदि रहे।
दोनों विधायकों ने दिए 55 लाख रुपये
चंपावत। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए जिले के दोनों विधायकों ने विधायक निधि से 55 लाख रुपये दिए हैं। इस रकम से चार वेंटिलेटर व अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 40 लाख व लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 15 लाख रुपये की रकम दी है। दोनों विधायकों ने कहा कि कोरोना के खतरों से निपटने के लिए दवा या अन्य संसाधनों को जुटाने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
नीलम ने कोरोना राहत के लिए 11 हजार दिए
चंपावत। होटल गणपति पैलेस के स्वामी नीलम गड़कोटी ने कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए 11 हजार रुपये की सहायता जिला प्रशासन को दी है। उन्होंने इस आपदा में अपने होटल को कोरोना क्वारंटीन केंद्र व वाहन को स्वास्थ्य विभाग के उपयोग के लिए दिया है।