तीसरे दिन पहुंचे सिलेंडर, मायूस लौटे कई उपभोक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में तीसरे दिन रसोई गैस की गाड़ी आई, लेकिन सिलेंडर खत्म होने से घंटों लाइन में लगे करीब 45 लोग मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। अलबत्ता बृहस्पतिवार को करीब 180 लोगों को गैस एजेंसी से सिलेंडर दिए गए। इसके अलावा जीप के जरिए गांव को भी सिलेंडर भेजे गए।
मंगलवार के बाद आज रसोई गैस सिलेंडर की आमद हुई। कपिल जोशी, नीरज सहित ढेरों लोग सुबह सात बजे से गैस एजेंसी मेें लाइन में लगे। 180 लोगों को सिलेंडर मिले, लेकिन लाइन में लगे ढेरों लोग सिलेंडर पाने से वंचित रहे। उपभोक्ताओं ने लाइन में लगे लोगों को छोड़ गांवों में सिलेंडर भेजने पर ऐतराज जताया है। उधर गैस वितरण केंद्र प्रबंधन का कहना है कि रोस्टर के चलते गांवों में सिलेंडर भेजे गए हैं। अभी चंपावत केंद्र में करीब 600 सिलेंडरों का बैकलॉग है।