{"_id":"96a8e23bc797d06613f7c57e16f502be","slug":"the-ten-day-strike-of-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों से जारी है डॉक्टरों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों से जारी है डॉक्टरों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीपी मोड संचालित अस्पताल में डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की हड़ताल समाप्त होने के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। दो माह के रुके वेतन का भुगतान समेत वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने शनिवार को भी शील प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
मजेदार बात यह है कि स्वयं प्रबंधन से जुड़े यूनिट हेड और प्रबंधक आरपी जोशी, संजय सैनी आदि भी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल में डटे हैं। उनका कहना है कि उनकी स्थिति भी अन्य कर्मचारियों की ही तरह है। प्रबंधन को यहां के हालातों की लगातार जानकारी देने के बावजूद हड़ताल की स्थिति समाप्त करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सीएमएस डा.मंजीत सिंह के नेतृत्व में डा.जितेंद्र जोशी, डा.मोहम्मद, डा.राजेंद्र गिरि, फार्मेसिस्ट मनोज मनु, रोशन लाल आदि रोगियों में इलाज में जुटे हैं।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डा.विनोद टोलिया के अनुसार उनके स्तर से लगातार शील प्रबंधन एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को यहां की स्थिति से अवगत कराया जाता रहा है। अब तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि प्रबंधन हड़ताली डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को कब वेतन और अन्य सुविधाएं देगा। शील प्रबंधन के यहां कार्यरत सभी 45 कर्मचारी और आधा दर्जन डॉक्टर बगैर वेतन मिले काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन