{"_id":"699b4279141336c57a0275cb","slug":"the-teenager-who-ran-away-from-home-reached-tanakpur-champawat-news-c-229-1-shld1007-135913-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घर से भागा किशोर टनकपुर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घर से भागा किशोर टनकपुर पहुंचा
Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला ब्लॉक के ग्वाल गांव से घर से नाराज होकर भागे 17 वर्षीय किशोर को टनकपुर पुलिस ने सकुशल पकड़ कर धारचूला पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मूल रूप से बिहार के चंपारण और वर्तमान में धारचूला में कारपेंटर विनोद यादव का पुत्र कुश यादव शनिवार 21 फरवरी को घर से नाराज होकर निकल गया था। वह वाहनों में लिफ्ट मांगते हुए टनकपुर तक पहुंच गया। उसके पास रुपये खत्म हुए तो उसने एक होटल में जाकर उनसे घर फोन कराया और रुपये मांगे। सूचना पर पुलिस ने उसको अपने संरक्षण में लिया। धारचूला पुलिस से संपर्क करने पर ऊधमसिंह नगर से लौट रहे एसएसआई अंबी राम आर्य को कोतवाली भेजा गया। किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन