फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The teams of Garhigoth and Uchauligoth won

गढ़ीगोठ व उचौलीगोठ की टीमों ने जीते मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The teams of Garhigoth and Uchauligoth won
बनबसा भजनपुर में बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली टीमें अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। गढ़ीगोठ व उचौलीगोठ की टीमों ने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। दीपक चंद और महेश को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में चल रही बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को गढ़ीगोठ इलेवन और आनंदपुर इलेवन के बीच हुए मुकाबले में गढ़ीगोठ ने 109 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 39 रनों का योगदान जीवन ने दिया। जवाब में आनंदपुर की टीम 67 रनों पर ढेर हो गई। दूसरा मुकाबला उचौलीगोठ और गोटिया खटीमा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर उचौलीगोठ की टीम ने 137 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक 36 रन सचिन ने बनाए। जवाब में गोटिया की टीम 72 रनों पर सिमट गई, सर्वाधिक 17 रन अजीम ने जुटाए। एंपायर किशन कश्यप, विकास कश्यप, मानव थे, स्कोरर सूरज सक्सेना व सूरज बिष्ट थे। आंखों देखा हाल धर्मेंद्र पाल और राजेंद्र चंद ने सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed