फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The student council burnt the effigy of the vice-chancellor, enraged by the lack of seats

सीटें न बढ़ने से भड़की विद्यार्थी परिषद ने कुलपति का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The student council burnt the effigy of the vice-chancellor, enraged by the lack of seats
चंपावत महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकते विद्यार्थी परिषद कार्यक - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सीटें न बढ़ने से भड़के विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्नातक स्तर पर सीटें भर जाने से छात्र-छात्राओं को मनचाहे विषय नहीं मिल पा रहे हैं। 50 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजे गए ज्ञापन का संज्ञान न लेने के कारण कार्यकर्ताओं को धरना, प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं को नहीं सुलझाया गया तो विद्यार्थी परिषद कॉलेज में तालाबंदी करेगा। इनमें जिला सह संयोजक शंकर जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर, दीपा जोशी, काजल दुग्ताल, सागर मौनी, संजय टम्टा, पूजा महर, गौरव महराना आदि रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट में सांकेतिक तालाबंदी कर जताया विरोध
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में स्नातक में विज्ञान संकाय और कला संकाय प्रथम सेमेस्टर में सीटें को बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सीटें न बढ़ने से नाराज छात्रनेताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर आक्रोश जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय के विज्ञान संकाय और कला संकाय में प्रथम सेमेस्टर के लिए करीब 12 सौ छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जबकि महाविद्यालय में मात्र 680 सीटें ही हैं। इससे 40 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाएंगे। छात्रों ने महाविद्यालय में सीटें बढ़ाकर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग की है। अन्यथा कॉलेज में बेमियादी तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर संदीप बगौली, राहुल जोशी, नीरज सक्टा, सुनील गुरुरानी, राजेश गोस्वामी, सचिन जोशी, रॉबिन मेहता, विमल मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed