{"_id":"57aa0f744f1c1bb461ee515f","slug":"the-space-station-will-be-built-roadways-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में बनेगा रोडवेज स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में बनेगा रोडवेज स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में इसी जगह पर बनेगा रोडवेज स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में अब रोडवेज बस स्टेशन का सपना जल्द साकार होगा। लोक निर्माण विभाग के पुराने डिवीजन परिसर में बस अड्डा बनाया जाएगा। इसका शासनादेश हो गया है। प्रदेश शासन के सचिव डीएस गर्ब्याल के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में लोनिवि के कार्यालय को परिवहन निगम को हस्तारित करने की बात कही गई है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि लोनिवि के पुराने डिवीजन कार्यालय की 23 नाली जमीन, भवन का उपयोग रोडवेज बस स्टेशन के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित भूमि और भवन पर लोक निर्माण विभाग की मशीनें, सामग्री, आवासीय आदि निर्मित हो, तो लोनिवि, रोडवेज आपसी तालमेल बनाएंगे। लोक निर्माण विभाग का डिवीजन कार्यालय गोरलचौड़ मैदान के पास आवासीय परिसर में पिछले माह शिफ्ट हो गया था। रोडवेज की बसें यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी रहती थी। जिससे यातायात बाधित होने के साथ यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन