{"_id":"968c894f593b2b9fb22ddf2187eb0367","slug":"the-rush-to-get-lpg-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस पाने को मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस पाने को मची होड़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगर में आमतौर पर रसोई गैस की किल्लत नहीं होती थी, लेकिन बीते दो माह से यहां रसोई गैस सिलेंडर पाने को मारामारी मची है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी 35 लोग सिलेंडर पाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
चंपावत गैस केंद्र में 14800 उपभोक्ता हैं। गैस वितरण केंद्र के मुताबिक छह हजार गैस सिलेंडरों की मांग हर माह है, लेकिन मार्च में सिलेंडरों की आमद महज 4338 हुई। इस कारण यहां काफी बैकलॉग बचा है। जिस वजह से लोगाें को लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर पाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी यहां गैस केंद्र में गैस सिलेंडर पहुंचते ही बमुश्किल तीन घंटे में सिलेंडर खाली हो गए। लंबी मशक्कत के बाद भी करीब 35 उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल सका। बैरंग लौटे लोगों ने गैस केंद्र में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। उन्होंने वितरण व्यवस्था का पारदर्शी और तर्कपूर्ण तरीका अपनाने की मांग की है।
विज्ञापन