फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The rule of 30 ultrasounds per day increased the problem

प्रतिदिन 30 अल्ट्रासाउंड के नियम ने बढ़ाई परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The rule of 30 ultrasounds per day increased the problem
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में सीमित संख्या में अल्ट्रासाउंड होने से दूरदराज स्थानों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए पूर्व की भांति अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में लोहाघाट ब्लाक के अलावा पाटी और बाराकोट ब्लाकों से गर्भवती महिलाएं और अन्य रोगी अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड न होने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। किशोरी देवी, ज्योति उपाध्याय, कमला देवी, सुनीता देवी का कहना है कि अस्पताल में पहले आने वाली 30 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने का नया नियम बना दिया गया है जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से गाड़ियां बुक कर किराया खर्च कर पहुंचने के बावजूद उनके अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रखोलिया के तबादले से बढ़ी दिक्कतें
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में करीब एक माह पूर्व तक प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं व सामान्य रोगियों के 40 से 70 तक अल्ट्रासाउंड होते थे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया की ओर से गर्भवती महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए देर शाम तक भी अल्ट्रासाउंड किए गए। डॉ. रखोलिया का टनकपुर स्थानांतरण होने के बाद अस्पताल में प्रतिदिन करीब 30 अल्ट्रासाउंड का नियम बना दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह आठ बजे से तीन बजे तक अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड में कम से कम 15 मिनट का समय लग रहा है। प्रतिदिन पहले आने वाले 30 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अब सोमवार, मंगलवार, बुधवार को लोहाघाट ब्लाक और शेष तीन दिन पाटी और बाराकोट ब्लाक की गर्भवती महिलाओं व अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड के लिए दिन निर्धारित किए हैं। निर्धारित दिनों में अन्य ब्लाकों से आने वाले इमरजेंसी के रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
- डॉ. जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed