{"_id":"66feddb991cf6ba9ac065fbd","slug":"the-robber-took-away-a-two-and-a-half-tola-scarf-from-the-neck-of-a-woman-who-was-cutting-grass-in-the-field-champawat-news-c-229-1-shld1026-113884-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खेत में घास काट रही महिला के गले से ढाई तोले का गलोबंद उड़ा ले गया लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खेत में घास काट रही महिला के गले से ढाई तोले का गलोबंद उड़ा ले गया लुटेरा
Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के केदारनाथ में एक महिला के गले से नकाब बांधा लुटेरा चाकू दिखाकर कर खेत में घास काट रही महिला के गले से ढाई तोले का गलोबंद निकाल कर भाग गया। पीड़ित महिला के पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच उसकी मां विशनी देवी (65) पत्नी बची सिंह और उसकी 13 वर्षीय पुत्री खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान काले कपड़े से मुंह बंद करके आए बदमाश ने चाकू से महिला को घायल कर गले से ढाई तोले का गलोबंद निकाल लिया। महिला के हाथ और मुंह में छीना-झपटी के दौरान चोट लगी है। प्रधान और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार चोर ने वारदात से पूर्व महिला के घर से पानी भी पिया था। वहीं थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि लुटेरे की तलाश में पुलिस देवीधुरा क्षेत्र के साथ ही वालिक चौकी पर भी नजर बनाए हुए है। जल्द लुटेरे को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन