{"_id":"598211af4f1c1b92218b456f","slug":"the-problem-of-food-will-not-happen-if-the-road-is-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बंद होने पर नहीं होगी भोजन की समस्या।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बंद होने पर नहीं होगी भोजन की समस्या।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
एनएच बंद होने के लिए भेजे गए खाद्यान्न के साथ राजस्व कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारी बारिश के दौरान मलबा आने पर अगर एनएच बंद होता है तो जाम में फंसने वाले यात्रियों को भोजन संबंधी दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से यात्रियों के भोजन के लिए खाद्यान्न सामग्री का भंडारण कर लिया गया है।
बीते दिनों दो दिन तक धौन एवं स्वांला के बीच भूस्खलन और लगातार मलबा गिरने से एनएच पर जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को खाने-पीने के सामान के लिए तरसना पड़ा था। तब जीआईसी धौन के शिक्षकों ने स्वयं के प्रयासों से सड़क बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए भोजन मुहैया कराया था। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से धौन और स्वांला के बीच संभावित सड़क बंद होने की दशा में यात्रियों के भोजन के लिए खाद्यान्न सामग्री का भंडारण कर लिया गया है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिनों तक एनएच बंद होने के दौरान यात्रियों को हुई दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्यान्न भंडारण का निर्णय लिया है। इसके तहत जरूरत की खाद्यान्न सामग्री, रसोई गैस, बर्तनों के साथ ही पानी, बिस्कुट, नमकीन आदि के पैकेटों का भंडारण स्वांला स्थित एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में कर दिया गया है। भविष्य में सड़क बंद होने पर यह खाद्यान्न सामग्री यात्रियों को भोजन कराने में काम आएगी।
वर्षाकाल खत्म होने तक तैनात रहेंगे पीआरडी जवान
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से धौन और स्वांला के बीच संवेदनशील स्थान पर वर्षाकाल खत्म होने यानि 15 सितंबर तक पीआरडी जवान तैनात रहेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के अनुसार इस कार्य के लिए आठ पीआडी जवान तैनात किए गए हैं। इसमें से चार जवान स्वांला में मौके पर तथा शेष चार आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे। जो आपदा की सूचना मौके पर पहुंचेंगे।