फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The principal cause browning Purnagiri Dham

तमंचा लेकर पूर्णागिरि धाम पहुंचा प्रधान

Fri, 27 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 27 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
 The principal cause browning Purnagiri Dham
तमंचे समेत प्रधान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में चेकिंग के दौरान एसएसबी की पंचम वाहिनी ए कंपनी के जवानों ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के एक प्रधान को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द किया है। उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ है, मगर कारतूस नहीं थे। एसएसबी की तहरीर पर आरोपी से पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। तमंचा बरामद होने की घटना से मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगी एजेंसियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसबी ने बोलेरो गाड़ी (यूपी 46 ए/0768) में मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए श्रावस्ती जिले के इकोना थानाक्षेत्र के सोरूपुर निवासी उत्तम सिंह (29) पुत्र चंद्रभान सिंह को ठुलीगाड़ बैरियर पर चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर उत्तम सिंह के कमर में लगा 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, जिसके बाद एसएसबी ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, एसएसबी के उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक निरीक्षक एससी जोशी, सहायक उप निरीक्षक गंगा सिंह और मुख्य आरक्षी रूप सिंह भी ठुलीगाड़ थाने पहुंचे और आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोरूपुर ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान और बहुजन समाज पार्टी क्षत्रिय समाज का जिलाध्यक्ष है। बरामद तमंचा उसने आठ माह पहले गिलौला हरदोई निवासी बबलू नाम के युवक से तीन हजार रुपये में खरीदा था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला अवधि के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में अवैध शस्त्र तो क्या लाइसेंसी शस्त्र भी ठुलीगाड़ थाने से आगे ले जाने की अनुमति नहीं है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि यदि कोई श्रद्धालु लाइसेंसी शस्त्र लेकर आता है तो उसका शस्त्र ठुलीगाड़ थाने में जमा कराने के बाद ही उसे दर्शन के लिए जाने दिया जाता है। किसी वीआईपी के गनर को भी मेला अवधि में ठुलीगाड़ से आगे शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed