फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The power supply is now hitting the road widening

अब बिजली आपूर्ति पर पड़ी सड़क चौड़ीकरण की मार

Sat, 20 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण का कार्य लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया है। चौड़ीकरण के कार्य से संचार सेवा के साथ ही अब बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। ओएफसी कटने से जहां क्षेत्र की संचार सेवा 25 घंटे तक ठप रही, वहीं शनिवार को करीब पौने चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इन दिनों टनकपुर-सितारगंज एनएच के चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी द्वारा सड़क किनारे की जा रही खुदाई से जहां बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन ठप हो रही है, वहीं अब सड़क चौड़ीकरण कार्य से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे से ठप संचार सेवा शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे सुचारु हो पाई। यानि 25 घंटे बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को संचार सेवा से वंचित रहना पड़ा। जिसका असर सरकार कार्यालयों के साथ ही ई-बैंकिंग कार्य पर भी पड़ा।
विज्ञापन


इधर, शनिवार को विचई-ज्ञानखेड़ा गांव के पास एनएच किनारे पेड़ों के कटान कार्य के कारण बिजली विभाग ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रात: सवा 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रखी। इतना ही नहीं इसके बाद कुछ देर के लिए सुचारु हुई बिजली आपूर्ति फिर बकाएदारों के काटे गए कनेक्शनों को जोड़ने के लिए डेढ़ घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचार और बिजली आपूर्ति की लचर हो रही सेवा से उपभोक्ताओं में खासा रोष है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मो. याकूब अंसारी, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल प्रसाद सिन्हा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत आदि ने बिजली और संचार सेवा को दुरुस्त बनाए रखने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed