{"_id":"57e9555c4f1c1bf70a574fa9","slug":"the-police-will-not-tolerate-rude-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों का अशिष्ट व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों का अशिष्ट व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का अशिष्ट व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कहा उनकी प्राथमिकता मित्र पुलिस की छवि को बनाए रखना है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का अशिष्ट व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पुलिस कर्मियों को शालीन व्यवहार में रहना होगा। कहा कि जिले की नेपाल से लगने वाली 90 किमी की सीमा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, इसके लिए एसएसबी के साथ ही विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बताते चलें कि वर्ष 2005 में पीपीएस सेवा में भर्ती हुए नवनीत सिंह भुल्लर इससे पहले एसपी सिटी हरिद्वार के पद पर तैनात थे। वह हरिद्वार जिले के अलावा पिथौरागढ़ के सीओ तथा पीएसी में डिप्टी कमांडेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन