{"_id":"5c6c436ebdec220c1b140537","slug":"the-pilgrims-went-to-jhilmil-tal-of-nepal-on-maghi-poornima","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर शारदा में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर शारदा में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 19 Feb 2019 11:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर शारदा में डूबकी लगा कर पूजा-अर्चना करती श्रद्घालु महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी पूर्णिमा पर्व पर मंगलवार को दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर दान किया। भक्तों ने घाट पर यज्ञ और गंगा, शारदा, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना की। उधर पीलीभीत जिले से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पड़ोसी देश नेपाल के झिलमिल ताल में रात्रि जागरण कर माघी पूर्णिमा पर ताल के जल से स्नान कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
शारदा में स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। उजाला होते ही पूरे घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता के अलावा बरेली, नवाबगंज, शाहजहांपुर, कासगंज, बदायूं, लखीमपुर, लखनऊ आदि क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने शारदा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
उधर नेपाल के झिलमिल ताल के प्रति आस्था रखने वाले पीलीभीत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं के जत्थे सोमवार सुबह से ही टनकपुर के रास्ते नेपाल को रवाना हुए।
विज्ञापन
बताया गया कि पीलीभीत जिले के लोगों की झिलमिल ताल के प्रति अटूट आस्था है। वेे माघी पूर्णिमा के साथ ही हर पूर्णिमा पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में वहां जाते हैं। ब्यूरो