{"_id":"579793e74f1c1bcf0d21e5a1","slug":"the-pick-up-shot-hit-the-police-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा से जिला न्यायालय में एक कैदी को पेशी के लिए चंपावत ला रहे पुलिस वाहन को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया है।
मंगलवार को अल्मोड़ा जेल से कैदी कृष्ण थापा को पुलिस वाहन यूके (03जीए0053 ) से चंपावत जिला न्यायालय पेशी के लिए लाया जा रहा था। घाट को जा रहे पिकअप यूके (3 सीए 0421) ने पुलिस के वाहन को भारतोली के पास च्यूरानी पर जबर्दस्त टक्कर मार दी। पुलिस का वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। हादसे में पुलिस वाहन चालक छत्तर सिंह (51) पुत्र कल्याण सिंह निवासी बलांई लोहाघाट, पुलिस कर्मी ब्रजेश राण (30) पुत्र कैदी लाल निवासी खटीमा घायल हो गए। सिपाही कुंदन सिंह और कैदी कृष्ण को मामूली चोट आई है। पिकअप चालक नरेश चतुर्वेदी (19) पुत्र प्रयाग दत्त निवासी सुंई पउ लोहाघाट घायल हो गया।
पिकअप चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वाहन अपने आप नीचे की ओर जाने लगा। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मौके पर गए एसओ मनोज रतूड़ी ने बताया कि पिकअप चालक की गलती के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस का वाहन सड़क पर नहीं होता तो पिकअप वाहन गहरी खाई में चला जाता।