फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The person who went to attend the last yatra dies due to drowning in Saryu

अंतिम यात्रा में शामिल होने गए व्यक्ति की सरयू में डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The person who went to attend the last yatra dies due to drowning in Saryu
रामेश्वर में नदी में बहे सिमलखेत के व्यक्ति का शव नदी से निकाल कर ले जाते पुलिस व दमकल कमी। - फोटो : LOHAGHAT
पिथौरागढ़/लोहाघाट। शवयात्रा में रामेश्वर गए सिमतखेत के एक व्यक्ति की सरयू में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस, दमकल कर्मियों, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बरामद किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सिमलखेत के सोबन सिंह (51) पुत्र दीवान सिंह गांव से शवयात्रा में रामेश्वर घाट गए थे। नहाने के दौरान अचानक सरयू नदी के तेज बहाव में आने से सोबन सिंह बह गए। नदी में तैरते सोबन को लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। सूचना पर एसओ मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मनराल, एलएफएम मोहन थापा, बाल मुकुंद राणा, राजेश खर्कवाल, चंचल सिंह, प्रकाश रेंसवाल आदि के साथ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर गोकुल लुंठी और राजेश मेहता ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। देर रात नदी किनारे सोबन का शव दिखाई दिया। रात अधिक होने के चलते शव नदी से नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह शव को रामपौढ़ी के पास से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दो माह पूर्व डूबी महिला का अब तक नहीं लगा पता
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पाड़ासोंसेरा में नदी में बही गीता देवी (35) पत्नी नारायण सिंह का करीब दो माह बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। घास काटकर घर लौटते समय 20 जुलाई को गीता नदी के तेज बहाव में बह गई थी। राजस्व पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसकी ढूंढखोज की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि गीता के नदी में बहने के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। रामेश्वर, पंचेश्वर क्षेत्र में लोगों के नदी में बहने की कई घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। प्रशासन की ओर से न तो नदियों के किनारे खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही जल पुलिस या अन्य कोई व्यवस्था है। इससे नदी में बहने के बाद बचने की संभावनाएं बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed