फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The people of the village should not have to run around offices: Anchala

गांव की जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर : अंचला

Thu, 04 Sep 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The people of the village should not have to run around offices: Anchala
चंपावत ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रथम बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख और अन्य। संवाद
ब्लॉक सभागार में बीडीसी की पहली बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। क्षेत्र पंचायतों में आने वाले पांच वर्षों में चंपावत ब्लॉक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। यह बात ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा ने प्रथम बीडीसी बैठक के दौरान कही। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सीएम की ओर से जो भी विकास कार्य चंपावत के लिए किए जा रहे हैं, उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अंचला की अध्यक्षता और बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी के संचालन में बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि नियमित अंतराल में बैठक का आयोजन कर क्षेत्र में हो रही समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द निस्तारण किया जाए ताकि गांव की जनता को विभागों के चक्कर न लगाने पड़े। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख भुवन चंद्र पांडे, कनिष्ठ उपप्रमुख मनोज कुमार जोशी, जिपं सदस्य शैलेश जोशी, कृष्णा जोशी, सीएओ डी कुमार, प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया आदि रहे।
विज्ञापन

पाटी में भी हुई बीडीसी की बैठक

पाटी। पाटी विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को बीडीसी की पहली परिचयात्मक बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान बीडीओ अवनीश उपाध्याय, डीडीओ दिनेश चंद्र दिगारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed