फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The path to Reetha Sahib became easier from Sukhidhang.

Champawat News: सूखीढांग से रीठा साहिब की राह हुई आसान

Fri, 07 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The path to Reetha Sahib became easier from Sukhidhang.
सूखीढांग-धूरा के बीच हो रहा हाट मिक्स सड़क निर्माण कार्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। सिख धर्म के प्रमुख रीठा साहिब गुरुद्वारा जाने की राह और आसान हो गई है। अब लोहाघाट के साथ सूखीढांग होकर भी मार्ग बेहतर बन गया है। सूखीढांग से रीठा साहिब की दूरी घटकर मात्र 55 किमी रह गई है। लोनिवि की ओर से प्रारंभिक पांच किमी हाटमिक्स सड़क का निर्माण कार्य भी शनिवार तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रीठा साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए लंबे समय से सूखीढांग डांडा मीडार होकर मार्ग निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्ग के हाटमिक्स और डामरीकरण के प्रस्तावों को गंभीरता से लिया। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि सूखीढांग से धूरा तक पांच किमी हाटमिक्स सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। मात्र पांच सौ मीटर हाट मिक्स होना है, इसे शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। अब सूखीढांग से रीठा साहिब की दूरी मात्र 55 किमी और टनकपुर से 80 किमी रह गई है। यह पहले टनकपुर से चंपावत-लोहाघाट होकर दूरी 166 किमी थी। इस बार 21 मई से शुरू हुए जोड़ मेले में बड़ी संख्या में संगत ने इस मार्ग का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed