फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The park's security wall collapsed due to two mm of rain

Champawat News: दो मिमी बारिश से ढह गई पार्क की सुरक्षा दीवार

Tue, 20 Jun 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Jun 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
The park's security wall collapsed due to two mm of rain
चंपावत के नागार्जुन क्षेत्र में 38 लाख रुपये से बन रहा है पार्क
विज्ञापन

गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे लोग, आसपास के मकानों को भी खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। 38.29 लाख की लागत से बन रहे पार्क की सुरक्षा दीवार दो मिलीमीटर बारिश से अपनी सुरक्षा नहीं कर सकी। सोमवार की शाम को ये दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार के ढहने से आसपास के खेतों और मकानों को भी खतरा है। आसपास के लोगों का कहना है कि दीवार पहले से ही कमजोर थी और इसमें दरारें थीं।
चंपावत के नागार्जुन क्षेत्र में 38.29 लाख रुपये से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। सुरक्षा दीवार सहित पार्क का निर्माण करीब पूरा हो गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले से दरार आने के बावजूद भी निर्माण नहीं रोका गया। इस कारण सोमवार रात को इस दीवार का एक हिस्सा टूट गया। उधर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि दीवार टूटी नहीं है बल्कि दरार आने की वजह से तुड़वाई गई है। इसे फिर से मजबूत बनाया जाएगा अन्यथा ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पार्क अभी निर्माणाधीन है। दीवार में दरार की शिकायत मिली थी। ठेकेदार से इस दीवार को तोड़कर फिर से बनाने को कहा गया था। - अशोक कुमार वर्मा, ईओ, नगर पालिका, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने दी राहत तो बिजली ने रुलाया

टनकपुर (चंपावत)। लगातार बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी लेकिन बिजली की कटौती दिनभर रुलाती रही। तड़के मौसम ने करवट बदली और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन इसके बाद बिजली की कटौती शुरू होगई। सुबह करीब 10:30 बजे से चार घंटे बिजली गुल रही जिस कारण लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के जेई परमेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10:30 बजे लोहियाहेड पावर हाउस से डीपीएच (डीजल पावर हाउस) ने शटडाउन लिया था। इसके बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति सुचारू की गई तो लाइन ट्रिप हो गई। चेक करने पर बनबसा के पंपापुर के पास एक इंसुलेटर पंक्चर मिला जिसे बदलकर दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति सुचारू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed