फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The obstruction in the building of primary health center in Amodi was removed.

Champawat News: अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन बाधा हुई दूर

Wed, 20 Dec 2023 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The obstruction in the building of primary health center in Amodi was removed.
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अमोड़ी में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भवन की राह प्रशस्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भवन का आगणन मंजूरी के लिए निदेशालय भेजा है। इस बाधा को दूर करने में पौने दो साल लग गए।
विज्ञापन

25 से अधिक गांव का अमोड़ी एनएच पर सबसे अधिक आबादी वाला ग्रामीण क्षेत्र है। सात हजार से अधिक आबादी और बड़े ग्रामीण क्षेत्र के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान हैं। यहां के लोग इलाज के लिए या तो 29 किमी दूर चंपावत अथवा 46 किमी दूर टनकपुर दौड़ लगाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल 21 अप्रैल को अमोड़ी में पीएचसी की घोषणा की थी और अब इस अस्पताल के लिए भूमि चयन के अनुमोदन के बाद भवन निर्माण के बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोट
आपात और आकस्मिक सेवाओं के लिए ही नहीं, अस्पताल न होने से सामान्य वक्त में भी बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होती है। 29 किमी दूर चंपावत जाना मजबूरी है। - रमेश भट्ट, बीडीसी सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एनएच पर सबसे अधिक आबादी वाले अमोड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होना जानलेवा होता रहा है। अमोड़ी में जल्द से जल्द भवन का निर्माण कर अस्पताल शुरू किया जाना चाहिए। - दीपक सिंह बोहरा, अमोड़ी।

कोट
अमोड़ी के राजकीय प्राथमिक अस्पताल के लिए आठ नाली जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित हो गई है। मंडी परिषद भवन का निर्माण कराएगी। निर्माण के लिए 2.18 करोड़ रुपये का आगणन स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिया गया है।
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed