फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The number of students dropped to zero, the battled primary school was closed

विद्यार्थी संख्या हुई शून्य, बंद हुआ लड़ाबोरा प्राथमिक स्कूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The number of students dropped to zero, the battled primary school was closed
चंपावत। कोरोना काल में मार्च से अब तक भले ही स्कूल नहीं खुले हैं, लेकिन इस दौर में एक स्कूल कम हो गया है। विद्यार्थियों की संख्या शून्य होने से चंपावत ब्लॉक का एक राजकीय प्राथमिक स्कूल बंद हो गया है। कोरोना काल के बाद विद्यालय खुलने पर अब इस स्कूल के ताले नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

चंपावत ब्लाक का लड़ाबोरा राजकीय प्राथमिक स्कूल अब संचालित नहीं होगा। खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने बताया कि यहां विद्यार्थियों की संख्या शून्य होने से यह स्कूल बंद हो गया है। कोरोना काल में जब अन्य तमाम स्कूल खोले जाएंगे, तब भी इस स्कूल पर ताला लटका रहेगा। ग्राम पंचायत से विद्यार्थियों के शून्य होने की जानकारी मिलने के बाद विभागीय जांच की गई। इसके बाद ये निर्णय लिया गया। लड़ाबोरा स्कूल के स्टाफ को अन्यत्र संबद्ध किया जाएगा। इसी के साथ अब जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या घटकर 482 हो जाएगी। इसके अलावा 92 राजकीय जूनियर हाईस्कूल हैं। बीते एक दशक में 33 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रवासियों के आने से फिर खुलेगा ग्यूनाड़ा प्राइमरी स्कूल
लड़ाबोरा स्कूल के उलट दो साल पूर्व बंद हुआ एक प्राइमरी स्कूल फिर से खुलेगा। बंद हो चुके इस राजकीय प्राथमिक स्कूल को प्रवासियों के बच्चों के आने से फिर से खोले जाने की बाकायदा शिक्षा विभाग ने हरी झंडी भी दे दी है। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के ग्यूनाड़ा प्राइमरी स्कूल प्रवासियों की आमद के चलते खोला जा रहा है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के आग्रह पर विभाग ने अगस्त माह में इसकी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed