फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The newly elected trade officials took the oath

नवनिर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शपथ ली

Fri, 21 Jul 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 21 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
The newly elected trade officials took the oath
शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 चंपावत व्यापार मंडल के चुनाव के करीब सात महीने बाद शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में  उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को वन पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल गोयल ने व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सचिव नवल जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि, संयुक्त सचिव चंचल सिंह के अलावा युवा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी की गैरमौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में  द्वाराहाट के विधायक महेंद्र सिंह नेगी ने भी  शिरकत की। उन्होंने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारी हितों के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा की अध्यक्षता और नारायण दत्त गड़कोटी और राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए समारोह में डीएम डॉ.अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने व्यापारियों के संगठन की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करने को कहा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा, महेश जोशी, अश्विनी छावड़ा, बसंत सिंह तड़ागी, विक्रम सिंह खाती, दीवान सिंह बोहरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed