फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The newly built temple of Kaleshan will be purified in Navratri

नवरात्र में होगा कालेशन के नव निर्मित मंदिर का शुद्धिकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The newly built temple of Kaleshan will be purified in Navratri
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में नव निर्मित कालेशन मंदिर शुद्घिकरण को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्र? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कालेशन के नव निर्मित मंदिर का नवरात्र में शुद्धिकरण किया जाएगा। रविवार को गांव के देवालय मंदिर प्रांगण में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि रायनगर चौड़ी और सैलानीगोठ के ग्रामीणों के सहयोग से बनाए इस मंदिर में सामाजिक दूरी के साथ धार्मिक कार्यक्रम कर नवरात्र में शुद्धिकरण होगा। चतुर्थ नवरात्रि को देव डांगरों को स्नान के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। पंचमी को रात्रि जागरण और षष्ठी को मंदिर शुद्धिकरण के साथ भंडारा होगा।
विज्ञापन

बैठक में आय-व्यय पर चर्चा करने के साथ विकास कार्यों के लिए गांव में आए बजट की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में परमानंद राय, गंगादत्त राय, जनार्दन राय, धर्मानंद राय, उमापति राय, नाथूराम राय, पूरन चंद्र जोशी, भैरव राय, हरीश कापड़ी, लक्ष्मी दत्त कापड़ी, तरुण जोशी, विजय राय, पंकज राय, मनोज कापड़ी, विवेक राय, कमल राय, जगदीश राय, नवल राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed