फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The meeting went on to defeat the BJP and Congress

बैठक में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी

Mon, 11 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत) Updated Mon, 11 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्रीय संघर्ष समिति बैठक में पाटी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ने लगे। बहरहाल बैठक में मौजूद बुजुर्ग लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद दोनों दलों के लोग शांत हुए।

विज्ञापन


सोमवार को डिग्री कॉलेज की मांग को अपना समर्थन देने के लिए मस्टा मंदिर परिसर में जुटे व्यापारियों, पेंशनरों, जन प्रतिनिधियों, नागरिकों, पूर्व फौजियों का कहना था कि जो राजनैतिक दल यहां डिग्री कॉलेज खोलेगा उसी का लोग चुनावों में समर्थन करेंगे। जबकि रिटायर्ड शिक्षक रमी राम ने चुनाव का बायकाट कर अपनी नाराजगी जताने की बात कही। पीएस मौनी की अध्यक्षता और सुरेश भट्ट के संचालन में हुई बैठक में नरेंद्र लडवाल ने कहा कि पाटी में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए वे अपना पूरा सहयोग और समर्थन देंगे।
विज्ञापन


सीएस मौनी, आईडी गहतोड़ी ने आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का वातावरण बनाने को कहा। समिति के अध्यक्ष भगीरथ सोराड़ी ने कहा कि शीघ्र ही अगली बैठक में कार्यक्रम तय किए जाएंगे। बैठक में बहादुर सिंह मेहता, कैलाश चंद्र भट्ट, डीएन जोशी, तेज सिंह बिष्ट, जगन्नाथ, राजू लडवाल, महेश भट्ट, कविराज मौनी, मनोज भट्ट, टीकाराम सोराड़ी, केसी जोशी, भूपेंद्र चौहान, शंकर दत्त, हेम शर्मा, चरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षेत्र की समस्याओं की पूरी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed