फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The market took the medicines are being

रोगियों से बाजार से मंगवाई जा रही हैं दवाइयां

Fri, 18 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 18 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
The market took the medicines are being

16 दिसंबर को पीपीपी मोड संचालित अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में रोगियों को बाजार से दवाएं नहीं मंगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा रोगियों को बेहतर सेवाएं देने का भी दावा किया गया था, लेकिन दो दिन बाद अमर उजाला की टीम सुबह नौ बजे जब अस्पताल पहुंची तो वहां कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचे हुए थे, जबकि यहां पंचेश्वर आदि स्थानों से रोगी पहुंच चुके थे।

विज्ञापन


उसके बाद 12 बजे टीम दोबारा अस्पताल पहुंची तो रोगियों को बाजार से दवाएं लाते हुए देखा गया। वार्ड में भर्ती एकमात्र रोगी के लिए अस्पताल से भोजन की व्यवस्था की गई थी। नंदी रावत, पुष्कर नाथ, निर्मला देवी, पूजा, हयात सिंह आदि का कहना है कि उनसे सभी दवाएं बाजार से मंगाई गई है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सीएमएस ने निर्धारित दुकान से पर्ची के आधार पर दवा लाने के लिए कहा गया, जिसका भुगतान अस्पताल की ओर से किया जाएगा, लेकिन रोगी जब मेडिकल स्टोर में गए तो डीलर का कहना था कि सीएमएस ने दवा मुफ्त में नहीं देने को कहा है। अमर उजाला की टीम ने पाया कि जिन लोगों को दवा बाजार से लाने के लिए कहा गया था वह बेहद गरीब थे, लेकिन उनके पास बीपीएल कार्ड नहीं था। अस्पताल के बाल रोग, ईएनटी, स्त्री रोग के वार्डों में ताला लटका था। यहां एक दर्जन डॉक्टरों के स्थान पर केवल चार डॉक्टर ही देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल को ही मिलेंगी निशुल्क दवा
सीएमएस डा.मंजीत सिंह ने बताया कि निशुल्क दवाओं की सुविधा केवल बीपीएल कार्डधारकों को ही देय है। इसलिए दवा देना बंद कर दिया गया था। अब केवल बीपीएल कार्ड धारकों को ही दवाएं दी जाएंगी।


सीडीओ ने निर्णय पर जताई हैरानी
सीडीओ एसएस पांगती ने सीएमएस द्वारा केवल बीपीएल कार्डधारकों को ही दवाएं देने के निर्णय पर हैरानी जाहिर की। उनका कहना है कि गरीब रोगियों का हित पूरी तरह सुरक्षित रखा जाना चाहिए। यदि इसका उल्लंघन किया जा रहा है तो इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed