फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The location of the attacking animal was not known.

Champawat News: पता नहीं चली हमलावर जानवर की लोकेशन

Fri, 29 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
The location of the attacking animal was not known.
हमलावर जानवर का पता लगाने को ट्रैप कैमरे का निरीक्षण करती वनविभाग कीटीम। स्रोत: वन विभाग
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग से लगे चंपावत वन प्रभाग के नघान कक्ष संख्या तीन में लगाए गए कैमरा ट्रैप की जांच में हमलावर तेंदुआ या बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। वन विभाग की टीम की जंगल गश्त बढ़ाई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन


बता दें कि 26 दिसंबर को जंगल से चारा पत्ती आदि लेने गई उचौलीगोठ गांव की गीता देवी पर जंगली जानवर तेंदुआ या बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वन कर्मियों की जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग के मुताबिक अभी स्पष्ट ही नहीं है कि हमलावर जानवर बाघ है या तेंदुआ। इसका पता लगाने को वन कर्मियों की टीम ट्रैप कैमरों की जांच करने में जुटी है। बूम रेंज के वन दरोगा भरत सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने पूर्णागिरि मार्ग से लगे जंगल में सघन गश्त की। उन्होंने ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सख्त हिदायत भी दी। बूम रेंज के रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को वन कर्मियों ने हमलावर जानवर की पहचान को नघान कक्ष संख्या तीन में लगाए ट्रैप कैमरों की जांच की लेकिन किसी जानवर की लोकेशन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed