{"_id":"692f480576b8603c8a06cb75","slug":"the-last-date-for-application-for-nanda-gaura-yojana-has-been-extended-till-december-20-champawat-news-c-229-1-cpt1001-132525-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नंदा गौरा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नंदा गौरा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ी
Wed, 03 Dec 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के आवेदकों के लिए बड़ी राहत देते हुए सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर अब 20 दिसंबर कर दी है। योजना के तहत कन्या जन्म आधारित लाभ और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद सहायता राशि मिलती है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश भर के लोगों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद वह विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे सभी लाभार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय काबीना मंत्री रेखा आर्या ने लिया है। 21 से 31 दिसंबर के बीच प्राप्त आवेदनों में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन