{"_id":"283536dbe2a0d14b63e12c4eba763f32","slug":"the-joint-survey-of-forest-land-transfer-purnagiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि हस्तांतरण को पूर्णागिरि में हुआ ज्वाइंट सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि हस्तांतरण को पूर्णागिरि में हुआ ज्वाइंट सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मेला संचालन के लिए जिला पंचायत को वन भूमि हस्तांतरण के लिए सोमवार को जिला पंचायत, वन विभाग और प्रशासन की टीम ने भूमि का ज्वाइंट सर्वे कर नपाई की।
पूर्णागिरि क्षेत्र की ज्यादातर भूमि वन विभाग की होने से जिला पंचायत के समक्ष मेले की व्यवस्थाओं के लिए भूमि की समस्या बनी हुई है। शासन के निर्देश पर अब जरूरत भर की वन भूमि जिला पंचायत को हस्तांतरित करने कार्रवाई चल रही है। सोमवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में जिला पंचायत और वन विभाग की ज्वाइंट टीम ने पूर्णागिरि धाम में भूमि का चयन पर नपाई की। एसडीएम ने बताया कि काली मंदिर के कामधेनु क्षेत्र, तिलहर धर्मशाला, भैरव मंदिर, टीआरसी के समीप, जमरानी तोक, ठुलीगाड़ और बूम में एक-एक हेक्टेयर वन भूमि जिला पंचायत को हस्तांतरित होनी है। सर्वे में तहसीलदार भगीरथ जोशी, जिला पंचायत के एएमए शेर सिंह परगांई, जेई नंदकिशोर उप्रेती, वन दरोगा गजेंद्र राम शामिल थे। इस मौके पर मंदिर समिति और व्यापार मंडल के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन