फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   woman moaning in pain had to wait for one and a half hours for ambulance trouble of Manch village Uttarakhand

Champawat: दर्द से कराह रही महिला को एंबुलेंस के लिए डेढ़ घंटे करना पड़ा इंतजार, 'मंच' की ये कहानी बेहद दर्दना

Thu, 15 Dec 2022 05:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 05:53 PM IST
सार

मंच गांव की जानकी देवी (25) पत्नी राजेश सिंह कुछ अन्य महिलाओं के साथ दो किमी दूर जंगल गई थी। इसी बीच घास काटते वक्त वह पेड़ से गिर कर चोटिल हो गई। आपात सेवा 108 की एंबुलेंस को कॉल की गई लेकिन चंपावत से 31 किमी दूर मंच पहुंचने में एंबुलेंस को दो घंटे 40 मिनट लग गए जबकि वहां से ज्यादा से ज्यादा सवा घंटे का समय लगना चाहिए था।

विज्ञापन
woman moaning in pain had to wait for one and a half hours for ambulance trouble of Manch village Uttarakhand
पेड़ से गिरने से चोटिल मंच गांव की जानकी देवी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

सात दिसंबर, 11 दिसंबर और 14 दिसंबर। ये तीन तारीख नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश की बीमार स्वास्थ्य सेवा के साथ ही आपात सेवा 108 एंबुलेंस के वक्त पर दगा देने की बानगी है। बुधवार को तो हद हो गई। मंच गांव के जंगल में पेड़ से गिरकर चोटिल दर्द से कराह रही महिला को एंबुलेंस के लिए डेढ़ घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। बाद में इसी एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


हालत में सुधार होने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। मंच गांव की जानकी देवी (25) पत्नी राजेश सिंह कुछ अन्य महिलाओं के साथ दो किमी दूर जंगल गई थी। इसी बीच घास काटते वक्त वह पेड़ से गिर कर चोटिल हो गई। साथ गईं महिलाएं कविता देवी, रेखा देवी, सविता, बबीता, ममता और खीमा देवी किसी तरह घायल जानकी को घर तक लाईं।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर सुबह 11 बजे आपात सेवा 108 की एंबुलेंस को कॉल की गई लेकिन चंपावत से 31 किमी दूर मंच पहुंचने में एंबुलेंस को दो घंटे 40 मिनट लग गए जबकि वहां से ज्यादा से ज्यादा सवा घंटे का समय लगना चाहिए था। महिला को एंबुलेंस से चंपावत ले जाया गया। डॉ. राजा ने बताया कि जानकी देवी के सिर और हाथ में चोट है। एक्सरे परीक्षण के बाद हड्डी में ज्यादा चोट नहीं होने पर महिला को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टाइमलाइन:
सुबह 11:00 बजे: मंच से एंबुलेंस को कॉल की गई।
दोपहर 1:40 बजे: चंपावत से मंच पहुंची एंबुलेंस।
दोपहर 2:57 बजे: मंच से चोटिल महिला को लेकर चंपावत जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस।

ये भी पढ़ें...Saurabh Joshi:  विवादित बोलों पर घिरे यूट्यूबर ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर दी सफाई, पढ़िए अब क्या कहा

मंच पहुंचने में 160 मिनट लगे, वापस आने में 77 मिनट
चंपावत जिले की दस में से तीन एंबुलेंस खराब हैं। इसमें मंच की एंबुलेंस भी शामिल हैं। चंपावत से 31 किमी की दूरी तय करने में एंबुलेंस को 160 मिनट लगे, जबकि मंच से चंपावत आने में महज 77 मिनट। एंबुलेंस पहुंचने में देरी क्यों हुई? इस बारे में 108 एंबुलेंस सेवा के संचालक भी नहीं बता पा रहे हैं।

एंबुलेंस में देरी क्यों हुई, इसका पता लगाया जाएगा। साथ ही मंच सहित जिले की खराब हुई तीनों एंबुलेंस को जल्द से जल्द ठीक कर मंगवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। - कमल शर्मा, जिला प्रभारी, आपात सेवा 108 की एंबुलेंस, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed