फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The hospital was sealed after the patient was found to be positive.

अस्पताल में भर्ती मरीज के कोराना पॉजिटिव मिलने पर टनकपुर का अस्पताल सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The hospital was sealed after the patient was found to be positive.
टनकपुर संयुक्त चिकित्साल के मुख्य गेट पर ताला लगा सील किया गया अस्पताल। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त अस्पताल में भर्ती एक बीमार व्यक्ति के कोराना संक्रमित पाए जाने के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं संक्रमित का उपचार करने वाले चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अब अस्पताल सोमवार को खुलेगा। अस्पताल के सील होने की जानकारी न होने से शनिवार को उपचार के लिए आए कई मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मनिहारगोठ के 52 वर्षीय एक व्यक्ति सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका एंटिजन टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इससे डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के उपचार के दौरान उसके संपर्क में आए अस्पताल के एक डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद को एक होटल में क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को एसटीएच हल्द्वानी रेफर करने के बाद पूरे अस्पताल को सील कर किया गया है। समूचे अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सोमवार से अस्पताल खुलेेगा। इधर स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित मिले व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन करने की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

संक्रमित का गांव में झोलाछाप ने भी किया था उपचार
टनकपुर। मनिहारगोठ के 52 वर्षीय बीमार व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से मनिहारगोठ में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि संक्रमित व्यक्ति का गांव में ही एक झोलाछाप भी इलाज कर रहा था। संयुक्त चिकित्सालय ले जाने से कुछ देर पहले भी इस झोलाछाप ने उसे ड्रिप लगाई थी, लेकिन इस झोलाछाप को क्वारंटीन नहीं किए जाने से गांव में कोरोना संक्रमण की आशंका से लोगों में भय बना हुआ है। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इधर चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत शर्मा ने बताया कि शनिवार को टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर डाकघर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। डाक सेवा के लिए हर दिन काफी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन काउंटर पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि यहां आने वाले हर व्यक्ति के अंदर प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र तिवारी का कहना है कि लोगों को बार-बार काउंटर में सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है, लेकिन फिर भी कुछ लोग नियम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed