{"_id":"56df19384f1c1b96788b4569","slug":"the-game-starts-ssb-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की खेल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की खेल प्रतियोगिता शुरू
भाला और चक्का फेंक में मंटू बने चैंपियन
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को कमांडेंट रंजीत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसएसएबी परिसर में पहले दिन हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में नंदराम, शंकर, धु्रव ज्योति, भाला फेंक में मंटू, शंकर, गोपाल चंद्र, चक्का फेंक में मंटू, शंकर और नंद राम क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन बुधवार को क्रास कंट्री सहित कई खेल प्रतियोगिता होंगी। यहां के विजेताओं को 14 मार्च से 16 मार्च तक होने वाली अंतर क्षेत्रीय मुख्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और पीलीभीत क्षेत्र की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस मौके पर एसएसबी के द्वितीय कमांडेंट सोनम छेरिंग, उप कमांडेंट राजीव भट्ट, सहायक कमांडेंट नितिन शर्मा, खेल प्रभारी सहायक कमांडर बी सत्यनारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन