फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forests of Reetha Sahib burst into flames again.

Champawat News: रीठा साहिब के जंगल फिर आग से धधके

Sun, 16 Jun 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
The forests of Reetha Sahib burst into flames again.
पाटी क्षेत्र के रानीचौड़ के जंगल में देर रात लगी आग। संवाद
रीठासाहिब/ पाटी/चंपावत। चंपावत। रीठा साहिब क्षेत्र के जंगल में एक बार फिर आग से धधक गई है। शनिवार को रीठा के परेवा, बिनवाल गांव और रमक के धरसों के जंगल आग से चलते रहे। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। रात के समय क्षेत्र के जंगल आग से रोशन हो गए। जंगल में लगी आग काफी जगह फैल गई थी, ऐसे में इस पर काबू पाना आसान नहीं था। रविवार की सुबह आग का धुआं क्षेत्र में फैल गया। इससे दृश्यता भी कम रही।
विज्ञापन

इधर, रानीचौड़ के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब आठ बजे रानीचौड़ के जंगल में एक स्थान पर लगी आग धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगर विभाग की टीम ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो आग पूरे क्षेत्र में फैल जाती। रेंजर केसी गुणवंत ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

..............
जान जोखिम में डालकर बचाई हजारों की शटरिंग
लोहाघाट (चंपावत)। अराजक तत्वों ने लड़ीधुरा के जंगल में लाग लगा दी। इससे वन संपदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। मंदिर समिति के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर तक आग को पहुंचने से रोक दिया और हजारों रुपये की शटरिंग को आग से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार की देर शाम अराजक तत्वों ने लड़ीधुरा मंदिर के नीचे जंगल में आग लगा दी। तेज हवाओं के साथ जंगल की आग लड़ीधुरा मंदिर की सीमा तक आ गई। आग बढ़ती देख मंदिर समिति के लोगों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आनन फानन में जान जोखिम में डालकर निर्माण कार्य में लगी हजारों रुपये की शटरिंग को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि अराजक तत्व शाम को नशापान करने के लिए सड़क किनारे बैठे रहते हैं और जाते वक्त जंगलों को आग लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाराकोट मार्ग में गश्त कर अराजक तत्वों के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई की मांग की।

,,,,,,,,,,,,,,,,
शारदा वन रेंज क्षेत्र में लगी आग, दम
टनकपुर(चंपावत)। शारदा रेंज के अंतर्गत वन निगम डिपो से सटे हिस्से में उगी झाड़ियों में आग लग गई। आग फैलने की आशंका से वन विभाग में अफरा तफरी मच गई। दमकल टीम ने बमुश्किल आग को काबू किया।

शारदा वन रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि रविवार की दाेपहर बाद करीब चार बजे रेंज क्षेत्र में वन निगम डिपो के पास अचानक झाड़ियों में आग लग गई। अग्नि शमन विभाग का सूचना दी गई। वन कर्मियों और दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे। करीब पांच बजे आग को काबू किया गया। इस बीच आग फैलने की आशंका बनी रही। देर शाम तक वन विभाग की टीम तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed