{"_id":"60709fbf8ebc3ed3a2402758","slug":"the-forest-fire-also-worried-the-farmers-tanakpur-news-hld421129878","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग ने किसानों को भी किया चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग ने किसानों को भी किया चिंतित
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा के पास जंगल में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। गांवों से लगे जंगलों में आग की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की रात ज्ञानखेड़ा में खेतों के पास के जंगल में आग लगने से खासा हड़कंप मचा। इससे पहले कि आग की चिंगारी फसलों तक पहुंचती अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग को बुझा दी।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात ज्ञानखेड़ा से लगे जंगल में आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई गई। उन्होंने बताया कि हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते आग बुझाने से खतरा टल गया। टीम में जसवंत सिंह राणा, मुकेश कुमार, रवि सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)
आग लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
टनकपुर (चंपावत)। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस और वन विभाग ऐसे लोगों की पहचान करने में जुट गया है। चंपावत पुलिस ने इसके लिए हेल्प लाइन नंबर (112, 05965230607, 9411112984, 9456596950, 9412090201, 18001804178) जारी कर ऐसे लोगों के बारे में सूचना देने की अपील की है।