फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forest department is unable to catch the man-eater

Champawat News: वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा आदमखोर

Tue, 18 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The forest department is unable to catch the man-eater
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत मंगोली के धूरा तोक आदमखोर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए की डर से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक और पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि धूरा तोक में एक सप्ताह पूर्व भुवन राम को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे के लगाए हैं। साथ ही 10 कैमरा ट्रैप, एक ड्रोन कैमरे से आदमखोर तेंदुए की ढूंढ खोज की जा रही है। रेंजर ने बताया कि एक बार गश्त के दौरान वन कर्मियों ने तेंदुए को सामने देखा था और एक बार ट्रेप कैमरा में नजर आया था। उन्होंने बताया मंगलवार सुबह गांव के पास तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। इधर, तेंदुए के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। तेंदुए का खौफ बच्चों और अभिभावकों में अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगोली के शिक्षक कैलाश फर्त्याल ने बताया 13 में से पांच बच्चे विद्यालय पहुंचे। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। इधर, बाराकोट ब्लाॅक के च्यूरानी में पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को अल्मोड़ा भेज दिया गया है। रेंजर आरके जोशी ने बताया सोमवार शाम तेंदुए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed