फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The first morning procession took place till Jagoli Dharamshala on Republic Day.

Champawat News: गणतंत्र दिवस पर जागोली धर्मशाला तक निकली थी पहली प्रभातफेरी

Thu, 25 Jan 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
The first morning procession took place till Jagoli Dharamshala on Republic Day.
चंपावत जिले के खेतीखान में आजादी की लड़ाई की अहमतरीन गवाह रही ऐतिहासिक जागोली धर्मशाला। संवाद
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। आजादी मिलने के बाद पहली बार 26 जनवरी 1952 को भारतीय संविधान के लागू होने की खुशी में चंपावत जिले की ऐतिहासिक जागोली धर्मशाला में पहली बार प्रभातफेरी निकाली गई थी। इसका नेतृत्व तत्कालीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गा दत्त ओली ने किया था। प्रभातफेरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के पैतृक गोशनी गांव के साथ ही आसपास के अन्य गांवों के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था।
खेतीखान में स्थित जागोली धर्मशाला आजादी की लड़ाई की अहम गवाहों में शामिल है। उस दौर में इस धर्मशाला में देश की आजादी के लिए सेनानियों की ओर से रणनीतियां और योजनाएं तैयार की जाती थीं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित कई अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भी यहां प्रवास किया था।
विज्ञापन

इतिहासकार देवेंद्र ओली के अनुसार खेतीखान से जागोली धर्मशाला तक पहली बार निकली प्रभातफेरी की जानकारी प्रभातफेरी में शामिल रहे नारायण दत्त ओली ने बताई थी। प्रभातफेरी में उस समय के युवा सुखदेव ओली, गोपाल दत्त, जोगा राम ओली, बाला दत्त ओली, रूपदेव ओली, दुर्गा दत्त कर्नाटक, गिरधारी लाल वर्मा आदि ने भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनानी हर्षदेव ओली के पौत्र राजेश ओली के अनुसार जिले के खेतीखान में स्थित अंग्रेजी माध्यम से बर्नाकुलर स्कूल से गोशनी गांव तक 26 जनवरी 1952 को निकाली गई पहली प्रभातफेरी के बाद हर ऐतिहासिक दिवस पर यहां प्रभातफेरी निकालने की परंपरा कायम हो गई जो आज तक चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed