{"_id":"574745e04f1c1bd53c69151b","slug":"the-first-batch-of-exams-and-cent-percent-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा का पहला बैच और नतीजा शत-प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा का पहला बैच और नतीजा शत-प्रतिशत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 27 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
टॉपर सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नेपाल से लगे तल्लादेश के नीड़ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हाईस्कूल बोर्ड का यह पहला बैच था। सीमित संसाधनों के बीच इस स्कूल ने हाईस्कूल में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। भवन की कमी की वजह से यहां के बच्चे जूनियर हाईस्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञान और कला वर्ग में एक-एक शिक्षक की कमी के बावजूद बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। स्कूल में सभी 15 बच्चे पास हुए। इनमें से सीता ने 63 प्रतिशत, चंद्रकला बिष्ट ने 59 प्रतिशत और साधना ने 58 प्रतिशत नंबर हासिल किए। गणित शिक्षक अब्दुल मन्नान ने प्रथम तीन स्थानों पर आए बच्चों को नगद राशि दी।
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष हरीश बिष्ट एवं अभिभावकों ने पूर्व प्रधानाचार्य अकबर अली तथा यहां के अन्य शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं और उम्दा शैक्षिक वातावरण के लिए शिक्षकों को ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता रामदत्त जोशी ने सम्मानित किया। शिक्षक अमित कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीक्षा जोशी, अमरजीत सिंह, मोहन जोशी, भुवन जोशी, हयात राम, दिनेश सिंह, नवीन जोशी, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चंपावत। बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल हुए मौराड़ी हाईस्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 85 फीसदी रहा। प्रधानाध्यापक एचएम अंसारी ने बताया कि विद्यालय उच्चीकरण के बाद प्रथम सत्र 2015-16 में 26 विद्यार्थी हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से छह छात्र प्रथम, 13 द्वितीय और तीन तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
छात्रा कमला जोशी 79 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार यहां के शिक्षकों ने मात्र छह माह में कड़ी मेहनत कर उपलब्धि हासिल की है। यहां हाईस्कूल में शिक्षकों की तैनाती जुलाई और अगस्त में हुई थी। समाजसेवी नारायण दत्त जोशी ने शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की है। उधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में भी उम्दा नतीजा रहा। प्रथम श्रेणी में आने वाले सभी पांच छात्राएं थी।