{"_id":"584300084f1c1b7f76de5612","slug":"the-driver-spent-the-night-in-a-ditch-in-the-fall-cantor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरे कैंटर में ही चालक ने बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरे कैंटर में ही चालक ने बिताई रात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर धौन के पास एक कैंटर शुक्रवार रात करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। कैंटर के एक चौड़े स्थान पर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर को पूरी रात कैंटर में ही काटनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत से सब्जी लेकर पिथौरागढ़ आ रहे कैंटर संख्या (यूपी 26 टी/0248) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खाई में गिर गया। चालक विजय सिंह मेहता पुत्र छत्रपाल सिंह नकराना चौराहा पीलीभीत रात भर कैंटर में ही रहने को मजबूर हुआ। मामूली रूप से चोटिल ड्राइवर सुबह होने पर किसी तरह सड़क पर पहुंचा। हादसे की वजह मोड़ में कैंटर का संतुलन बिगड़ना बताया गया। शनिवार की सुबह कोतवाल अरुण वर्मा ने मौका मुआयना किया।