{"_id":"6157492f8ebc3e09db146fbc","slug":"the-dhaba-operator-beat-the-servant-to-death-champawat-news-hld4399499199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक ने नौकर को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक ने नौकर को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
The dhaba operator beat the servant to death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। यहां से 35 किमी दूर बाराकोट के सिंगदा बागधारा में ढाबा संचालक ने अपने नेपाली नौकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि नशे में धुत्त ढाबा संचालक ने हत्या के बाद नौकर के शव को गहरी खाई में फेंक दिया, लेकिन लाश झाड़ियों पर फंस गई और उस पर लोगों की नजर पड़ गई।
हत्या की वजह संचालक और नौकर में आपसी कहासुनी बताई जा रही है। मृतक के सिर पर काफी चोटें आईं हैं। ये चोटें धारदार हथियार से लगीं हैं या खाई में फेंकने से, यह साफ नहीं है। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंगदा गांव के ढाबा संचालक कमल सिंह सामंत की बैतड़ी (नेपाल) निवासी नौकर शंभू (48) से बृहस्पतिवार रात कहासुनी हो गई। लात-घूंसों और डंडे से की गई पिटाई से नौकर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ढाबा संचालक ने उसके शव को खाई में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह लोगों ने झाड़ी में शव फंसा देखा तो लोहाघाट पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ढाबे के मालिक सिंगदा निवासी कृष्ण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इसके संचालक कमल सिंह के खिलाफ 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कृष्णा सिंह ने करीब चार माह पहले यह ढाबा किराये पर कमल सिंह को दिया था। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि ढाबे के संचालक कमल सिंह ने नशे में नेपाली नौकर शंभू की पिटाई की थी। कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिक खून बहने से हुई मौत
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाली नौकर शंभू के शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम लोहाघाट उप जिला अस्पताल के एमएस डॉ. जुनैद कमर के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने किया। अधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में डॉ. रीना यादव, डॉ. अंकुश बाटला, डॉ. ऋषभ जोशी, डॉ. कृतिका सती, डॉ. राफिया अंसारी शामिल थे।
लोगों की खूब आवभगत करता था शंभू
लोहाघाट (चंपावत)। मनोरोगी शंभू पढ़ा-लिखा नहीं था। करीब पांच साल से वह सिंगदा बागधारा क्षेत्र में ढाबे में काम करता था। दिनभर जूठे बर्तनों को साफ कर वह ढाबे में आने वाले लोगों की आवभगत में लगा रहता था। बैतड़ी (नेपाल) निवासी शंभू के परिवार का कोई अता-पता नहीं है। वर्षों से वह न तो अपने घर नेपाल गया और ना ही उसकी किसी ने ढूंढखोज ही की। दिनभर मेहनत मजदूरी कर वह गुजर-बसर करता था। तोतली आवाज और बेहद सीधे सादे शंभू को अपने काम से मतलब रहता था। अपनी सादगी के चलते लोग उससे काफी घुल-मिल जाते थे। दिनभर काम से थक-हार कर वह ढाबे में ही सो जाता था।
2021 में हुई हत्याओं के मामले
1. पांच मार्च 2021- लोहाघाट के प्रेमनगर पाटन के प्रेमनाथ (62) की चाकू मारकर हत्या। आरोपी अजय देउपा उर्फ गोलू और राकेश चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।
2. पांच जून 2021- नवविवाहिता किरन की गला घोंट कर हत्या : पति कुलदीप और सास हीरा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, दोनों आरोपी जेल में।