{"_id":"58da9b4f4f1c1b447763f387","slug":"the-devotees-in-the-first-navaratri-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के शिवालय मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्रीय नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर उपवास रखा। बालेश्वर, नागनाथ, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, डिप्टेश्वश्वर, हरेश्वर, मानेश्वर आदि स्थानों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगने लगी थी।
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू नववर्ष और प्रथम नवरात्र पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ.मदन सिंह पाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ललित सेठी, सुरेश चौड़ाकोटी, गंगा सिंह, प्रकाश बिनवाल, किरन तड़ागी, माया खर्कवाल आदि ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। बाद में आचार्य मुकेश पुनेठा ने नवीन संवत्सर पढ़कर सुनाया।
लोहाघाट में चैत्रीय नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के ढेरों मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। लोहाघाट ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचेश्वर व रामेश्वर धाम में पर्व स्नान किया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
देवीधार के मां भगवती मंदिर, खूना के पूर्णागिरि मंदिर, झूमाधुरी, सुंई के भगवती मंदिर, बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर, वरदायनी, चौखाम बाबा मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां बाराही धाम देवीधुरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की। चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल आदि स्थानों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आए हुए थे।