फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The department cut power to more than 50 connections

बिजली विभाग ने काटे 50 से अधिक कनेक्शन

Sun, 27 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरा/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 27 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। वित्तीय वर्ष समाप्ति का मात्र एक सप्ताह शेष रह गया है। विद्युत विभाग ने बिलों की सख्ती से वसूली शुरू कर दी है। इस दौरान बिलों का भुगतान न करने वाले लोगों के 50 से अधिक कनेक्शन काट दिए गए हैं। एसडीओ एचएस सौन के अनुसार लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सब डिवीजन में एक करोड़ तीन लाख रुपये के सापेक्ष 50 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि पीपीपी मोड में संचालित शील अस्पताल सबसे बड़ा बकाएदार है, जिसके पास अब भी सात लाख रुपये शेष हैं। एसडीओ ने बताया कि पाटी बीएसएनएल एक्सचेंज के पास 6 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं ने लंबे समय से अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, उन्हें सरचार्ज में छूट दी जा रही है। यह छूट केवल 31 मार्च तक ही दी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं से पूरी धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह से विद्युत बिलों का भुगतान न करने वाले पीपीपी मोड संचालित अस्पताल का कनेक्शन 17 मार्च को काट दिया गया था, जिसके चलते यहां रखे मंहगे वैक्सीन और आवश्यक दवाओं के खराब होने का अंदेशा बना था। इस दौरान अस्पताल पहुंचे युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष कविराज मौनी ने यहां के हालातों की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी को दी।


अधिकारी ने विभाग से कनेक्शन जोड़ने को कहा। विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह का समय देकर विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया। एसडीओ का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को दिया गया समय 26 मार्च को सुबह 10 बजे पूरा हो जाएगा। यदि अस्पताल प्रबंधन ने बिलों का भुगतान नहीं किया तो पुन: कनेक्शन काट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed