{"_id":"58c2d77c4f1c1b8238dc3df3","slug":"the-decision-of-the-candidates-will-be-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में मतगणना के लिए की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सुबह आठ बजे से होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिले की दोनों विधानसभा सीटों में उतरे 10 प्रत्याशियों के तकदीर का खुलासा होगा। वोटों की गिनती के लिए चुनाव आयोग की ओर से तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल में सुरक्षा का जिम्मा एसएसबी, पीएसी और पुलिस को सौंपा गया है।
गोरलचौड़ मैदान के समीप बनाए गए मतगणना स्थल को जाने वाले पुराने कलक्ट्रेट रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, केवल चुनाव से संबंधित अधिकारियों के वाहनों को ही चलने की अनुमति होगी। इसके अलावा तीन स्थानों में बैरियर लगाए जाएंगे। टीआरसी, गोलू मंदिर और गोरलचौड़ में बैरियर लगाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि चंपावत सीट की मतगणना नगर पंचायत के रैन बसेरा तथा लोहाघाट सीट के वोटों की गिनती वन पंचायत सभागार में होगी। दोनों ही विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। चंपावत क्षेत्र की मतगणना 11 चक्र में और लोहाघाट की मतगणना 13 चक्र में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लागू की गई है। मतगणना क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा और मतगणना कक्षों में सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
दो प्लाटून एसएसबी, एक कंपनी पीएसी, दो पुलिस क्षेत्राधिकारी, 20 उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि आवश्यकता पर जीआईसी चौक से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जा सकता है। चंपावत सीट पर चार उम्मीदवार मैदान पर हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा के कैलाश गहतोड़ी के बीच है, जबकि लोहाघाट सीट में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और कांग्रेस उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के बीच है।
र्णय लिया है।