{"_id":"5702c3eb4f1c1bb55fc811e1","slug":"the-death-of-the-faithful-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म में ट्रेन से कटकर हरदोई के श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म में ट्रेन से कटकर हरदोई के श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्लेटफार्म के दूसरे छोर से पानी लेकर आ रहे हरदोई के एक यात्री की ट्रेन के कटकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हरदोई जिले के ग्राम साहबाद थाना माधोगंज यूपी निवासी शिवेंद्र सिंह (35) पुत्र स्व. दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी रेखा सिंह, पुत्री रागिनी (7), पुत्र आकाश (4) के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। रविवार को दर्शन करने के बाद वह घर लौटने के लिए सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
वह प्लेटफार्म के दूसरी छोर से बच्चों के लिए बोतल में पानी भर कर ला रहा था कि इसी बीच ऐशबाग से पहुंची नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया। पति की मौत से मृतक की पत्नी रेखा सदमे में है। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद शिवेंद्र के रिश्तेदार भी टनकपुर पहुंच गए थे।
विज्ञापन