{"_id":"583721654f1c1b313513b481","slug":"the-crowd-in-banks-atms-engaged-in-long-queues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में जुटी भीड़, एटीएम में लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में जुटी भीड़, एटीएम में लगी लंबी कतार
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्थानीय बैंकों में करेंसी एक्सचेंज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। एटीएम में भी लंबी कतार लगी रहीं। बीओबी के एटीएम में बुधवार को दो हजार के नए नोट भर दिए गए थे। शाखा प्रबंधक मनोज बाजपेई ने बताया कि बुधवार को रात आठ बजे तक एटीएम में भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने 9 लाख रुपए एटीएम से निकाले। एसबीआई के एटीएम में भी ग्राहकों की खासी भीड़ लगी रही। शाखा प्रबंधक आरपी चन्याल ने बताया कि अभी एसबीआई के एटीएम में 100 के ही नोट डाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर तक लोगों ने 2 लाख रुपए एटीएम से निकाले। बृहस्पतिवार को केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए करेंसी बदलने की छूट के चलते और एक्सचेंज का आखिरी दिन होने से बैंकों में ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।