फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The contractor blocked the road by pouring debris

ठेकेदार ने मलबा डालकर सड़क जाम की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The contractor blocked the road by pouring debris
चंपावत के सिन्याड़ी-सिलाड़ सड़क में अज्ञात ठेकेदार की ओर से डाला गया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के चल्थी क्षेत्र के सिन्याड़ी-सिलाड़ मोटर मार्ग पर अज्ञात ठेकेदार ने मलबा डालकर सड़क को जाम कर दिया है जिससे सड़क पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संजय चौड़ाकोटी, प्रकाश राम, गोपाल राम, मोहन, नवीन, मनोज कृष्ण चंद्र, दिनेश ने बताया कि तीन दिन पहले सड़क पर अज्ञात ठेकेदार ने तीन गाड़ी मलबा डाल दिया जिससे यहां यात्रियों के साथ ही पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण दो किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क पर जा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मलबे को शीघ्र नहीं हटाया गया तो वह कलक्ट्रेट में धरना देंगे। उधर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि ठेकेदार की ओर से एक पुलिया का निर्माण किया गया था। इस दौरान कुछ निर्माण सामग्री को सड़क पर फैलाया गया है जिसे शीघ्र उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed