फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The condition of nine people deteriorated after eating cucumber in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में ककड़ी खाने से नौ लोगों की हालत बिगड़ी

Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The condition of nine people deteriorated after eating cucumber in Lohaghat
लोहाघाट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे ककड़ी खाकर बीमार हुए लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में ककड़ी खाने के बाद एक परिवार के छह सदस्यों समेत नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी का उपजिला अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ मार्ग पर रहने वाले पंकज पंत चंपावत से आधार कार्ड बनवाकर अपने घर लोहाघाट लौट रहे थे। मानेश्वर से पहले रास्ते में उन्होंने तीन ककड़ियां खरीदीं और घर में आकर परिवार के साथ खाई। ककड़ी खाने के कुछ देर बाद ही राधा देवी (51) उनके पति दिनेश चंद्र पंत, पुत्र पंकज पंत (26), पुत्री दीपिका पंत (23), सुमन भट्ट (31) पत्नी मनोज भट्ट, वेदिका पंत (3), आरव भट्ट (1) पुत्र मनोज भट्ट के साथ ही भवन में कार्य करने वाले राजमिस्री रघुवर कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार, राधेश्याम (30) पुत्र कांता कुमार और धनश्याम (25) पुत्र केशव राम बीमार पड़ गए। सभी को उल्टियां होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पास में रहने वाले अमित पंगरिया, मंटू चौबे, हरीश पंत, जीवन गड़कोटी आदि सभी बीमारों को बाइक और कार से उपजिला अस्पताल लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को चंपावत रेफर किया जहां इलाज के बाद वह भी वापस आ गया है। डॉ. विराज ने बताया कि ककड़ी में टॉक्सिन हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर एसएसआई भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि ककड़ी बेचने वाले से पूछताछ की गई और उसकी ककड़ियां हटा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed