फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The chaotic elements broke the locks of three rooms of Gichauda GIC

ताले तोड़ दुबचौड़ा जीआईसी के तीन कमरों का फर्नीचर तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
The chaotic elements broke the locks of three rooms of Gichauda GIC
चंपावत के जीआईसी दुबचौड़ा में अराजक तत्वों की ओर से तोड़ा गया फर्नीचर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जीआईसी दुबचौड़ा में अराजक तत्वों ने कॉलेज के तीन कमरों के ताले तोड़कर उनमें रखे फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया है। प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र राजन ने विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि अज्ञात लोगों ने 29 सितंबर रात में स्कूल के निर्माणाधीन स्मार्ट कक्ष, प्रयोगशाला, मध्याह्न कक्ष और कार्यालय के ताले तोड़ डाले। इन कमरों में रखा फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त किया हुआ है। मध्याह्न भोजन योजना के बर्तन भी गायब हैं। वर्तमान में स्मार्ट कक्षा के निर्माण का काम चल रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों ने अराजक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। जीआईसी दुबचौड़ा में कुछ समय पूर्व भी चोरी हो चुकी है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed