फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The case reached the income and expenditure Information Commission

आय-व्यय का मामला सूचना आयोग पहुंचा

Wed, 03 Jun 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 03 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

शहर के पंचमुखी धर्मशाला की आय-व्यय को लेकर धर्मशाला कमेटी और धर्मशाला के आजीवन ट्रस्टी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के बीच ठन गई है। कमेटी द्वारा आय-व्यय और स्थाई सदस्य बनाने के नियम की सूचना नहीं देने पर मामला लोक सूचना आयुक्त तक पहुंच गया है। लोक सूचना आयुक्त के आदेश पर उप निबंधक चंपावत खजान चंद्र पांडेय मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने धर्मशाला कमेटी से आरटीआई के तहत पिछले पांच वर्षों का आय-व्यय एवं धर्मशाला कमेटी के संविधान के बारे में सूचना मांगी थी। धर्मशाला कमेटी ने यह कहकर सूचना देने से इंकार कर दिया था उनकी कमेटी सूचना के अधिकार के तहत नहीं आती है। कमेटी के इस जवाब को अग्रवाल ने लोक सूचना आयुक्त के समक्ष चुनौती दी। सूचना आयुक्त के आदेश पर उप निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स चंपावत को जांच सौंपी गई है। उप निबंधक ने धर्मशाला कमेटी को आय-व्यय लेखे की जांच के लिए पहले 13 मई 2015 की तिथि नियत हुई। कमेटी द्वारा समय मांगे जाने पर दो जून की तिथि नियत की गई, लेकिन कमेटी ने अब अपने कोषाध्यक्ष के अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है।
विज्ञापन


शासन स्तर पर भी चल रही है जांच
टनकपुर (चंपावत)। समाजसेवी सुरेश पाल सिंह मलिक की शिकायत पर पंचमुखी धर्मशाला में कथित भ्रष्टाचार की शासन स्तर से भी जांच चल रही है। समाजसेवी मलिक ने बताया कि राजस्व सचिव धर्मशाला की जांच सीडीओ चंपावत को सौंपी गई थी, लेकिन अब सीडीओ ने जांच का काम एसडीएम टनकपुर को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed