फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The button battery stuck in the child nose was removed by ENT specialist of the district hospital champawat

Champawat: मासूम की नाक में फंस गई बटन बैटरी, जिला अस्पताल के ENT विशेषज्ञ ने दूरबीन विधी से निकाला

Mon, 14 Jul 2025 02:00 PM IST
हीरा मेहरा संजय भट्ट, संवाद
संजय भट्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:00 PM IST
सार

चंपावत जिला अस्पताल में ढाई वर्षीय बच्चे का दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर चिकित्सक ने नाक में फंसी बटन बैटरी (हाथ की घडी का सेल) निकालकर उसे नया जीवन दिया है।

विज्ञापन
The button battery stuck in the child nose was removed by ENT specialist of the district hospital champawat
एक्सरे फिल्म में दिखाई दी नाक में फंसी बटन बैटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला अस्पताल में ढाई वर्षीय बच्चे का दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर चिकित्सक ने नाक में फंसी बटन बैटरी (हाथ की घडी का सेल) निकालकर उसे नया जीवन दिया है। एक घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद चिकित्सक ने बटन बैटरी निकाल ली।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि दूरस्थ गांव मंच तामली क्षेत्र के एक बच्चे ने नौ जुलाई (बुधवार) को अपनी नाक में बटन बैटरी फंसा ली थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर नाक में फंसी बैटरी तत्काल निकालनी जरूरी थी।

विज्ञापन

डॉ. चौहान ने बताया कि परिजन काफी दूर से बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जिसकी वजह से बैटरी से नाक की त्वचा को नुकसान पहुंच गया था। यह एक गंभीर चिकित्सा आपातस्थिति थी। इसलिए इमरजेंसी में ऑपरेशन कर बच्चे के नाक में फंसी बैटरी दूरबीन विधि से निकाली गई। उनका कहना है कि अब बच्चे की स्थिति सामान्य है और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही बच्चों पर पड़ सकती है भारी
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि बटन बैटरी यदि नाक में फंस जाए तो इससे गंभीर समस्या हो सकती है। बैटरी में मौजूद रसायन नाक के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और जलन या नाक को क्षति पहुंचा सकते हैं। बैटरी के फंसने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

ये उपाय करें

- जितनी जल्दी हो सके, डॉक्टर या आपातकालीन चिकित्सा पेशेवर से संपर्क करें

- बैटरी को स्वयं निकालने की कोशिश न करें। इससे स्थिति और खराब हो सकती है

- डॉक्टर को बताएं कि बैटरी किस प्रकार की है और यह कितने समय से फंसी हुई

- चिकित्सक की ओर से दिए गए निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।

- बटन बैटरियों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed